झीरम घाटी बयान पर फंसे विकास तिवारी, कांग्रेस ने प्रवक्ता पद से हटाया

feature-top

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने झीरम घाटी नक्सल कांड को लेकर दिए गए बयान के बाद बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी को पद से हटा दिया है और उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है।

विकास तिवारी ने न्यायिक जांच आयोग को पत्र लिखकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं का नार्कोटेस्ट कराने की मांग की थी, जिसे पार्टी ने अनुशासनहीनता माना।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर तीन दिन में लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। कांग्रेस का कहना है कि झीरम घाटी कांड की जिम्मेदारी तत्कालीन भाजपा सरकार की है और पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ सच सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।


feature-top