पीएम मोदी ने नए साल में संकल्प और आत्मबल का दिया संदेश

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को नए साल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने लोगों से संकल्प, स्पष्ट लक्ष्य और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आने वाले समय में आप अपने हर प्रयास में सफलता प्राप्त करें। संकल्प और इच्छाशक्ति के साथ नए साल में लिए गए आपके सभी संकल्प पूर्ण हों।”

इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया, जिसका भावार्थ है—सफलता निश्चित है, मजबूत संकल्प लें, मन से पश्चाताप दूर करें और सजग चित्त के साथ समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ें।


feature-top