- Home
- टॉप न्यूज़
- मिथुन चक्रवर्ती ने सीएम पर बोला तीखा हमला
मिथुन चक्रवर्ती ने सीएम पर बोला तीखा हमला
02 Jan 2026
, by: Prakash
भाजपा नेता और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला।
मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी द्वारा कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और दावा किया कि इस बार बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी।
सिलीगुड़ी में मीडिया से बात करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, 'उन्होंने (ममता बनर्जी) गृह मंत्री अमित शाह को धमकी दी। उनसे कहिए पूरी तरह धमकी दें, फिर मजा देखिएगा।
वो पूरी तरह से बोलें कि अमित शाह को पश्चिम बंगाल में घुसने नहीं देंगे, फिर देखिएगा क्या होता है। ऐसे बोलने से क्या होता है। हम इस बार बंगाल में सरकार बनाएंगे ही बनाएंगे।'
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
