अमित बघेल की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 16 जनवरी तक जेल में रहेंगे

feature-top

अमित बघेल को एक बार फिर रायपुर जिला न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 16 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। अमित बघेल की गिरफ्तारी अपराध क्रमांक 243/25, 338/25, 329/25 और 340/2035 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत की गई थी।

अदालत ने अन्य प्रकरणों के संबंध में अमित बघेल को 12 जनवरी को पुनः पेश करने के निर्देश भी दिए हैं। उल्लेखनीय है कि अमित बघेल के खिलाफ भिलाई, छिंदवाड़ा और बेंगलुरु में भी अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

इन तीनों मामलों की एफआईआर की प्रतियां प्राप्त होने के बाद पुलिस ने अदालत से अनुमति लेकर उनमें भी उनकी गिरफ्तारी की थी।


feature-top