- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ : मतदाता पुनरीक्षण में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस ने सीईओ से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ : मतदाता पुनरीक्षण में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस ने सीईओ से की मुलाकात
प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर कांग्रेस ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाए हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक स्थिति है।
शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार से मुलाकात कर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। नेताओं ने बताया कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। कई जगहों पर आवेदन फॉर्म उपलब्ध नहीं हैं, नए बनाए गए बूथों पर बीएलओ की नियुक्ति नहीं हुई है, जिससे प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही ग्राम पंचायत, वार्ड और बूथ स्तर पर शिविर लगाकर छूटे हुए सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएं।
कांग्रेस ने अपने पत्र में कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान दस्तावेजों की कमी, जानकारी के अभाव और तकनीकी समस्याओं के कारण अनेक पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर रह गए हैं। पार्टी ने निर्वाचन आयोग से इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
