- Home
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 हटा
दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 हटा
03 Jan 2026
, by: Prakash
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। जहां बीते दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 380 रिकॉर्ड किया गया था, वहीं आज यह घटकर 236 पर पहुंच गया, जिससे हवा की गुणवत्ता में लगातार सुधार का रुझान देखने को मिला है।
मौजूदा वायु गुणवत्ता के रुझान को ध्यान में रखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ग्रैप उप-समिति ने बड़ा फैसला लिया है।
उप-समिति ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में तत्काल प्रभाव से ग्रैप के स्टेज-तीन के तहत लागू सभी प्रतिबंधों को वापस लेने का निर्णय किया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
