महाराष्ट्र में केवल मराठी ही अनिवार्य : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

feature-top

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में केवल मराठी भाषा ही अनिवार्य है, किसी अन्य भाषा को अनिवार्य नहीं किया गया है। उन्होंने यह बयान सतारा में आयोजित 99वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के दौरान दिया।

सीएम फडणवीस ने कहा कि फ्रेंच और स्पेनिश जैसी विदेशी भाषाओं का खुले मन से स्वागत किया जाता है, लेकिन अन्य भारतीय भाषाओं का विरोध करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि भाषा की अनिवार्यता को लेकर देशभर में बहस चल रही है, ऐसे में स्थिति को स्पष्ट करना जरूरी है मुख्यमंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री के रूप में मैं यह साफ़ करना चाहता हूं कि महाराष्ट्र में केवल मराठी ही अनिवार्य है।

इसके अलावा कोई भी भाषा अनिवार्य नहीं है। उन्होंने तीन-भाषा प्रणाली को लेकर उठे विवाद पर भी बात की।

फडणवीस ने कहा कि छात्रों को अपनी पसंद की किसी भी भारतीय भाषा को सीखने की पूरी स्वतंत्रता है। विवाद केवल इस बात को लेकर था कि तीसरी भाषा की पढ़ाई किस कक्षा से शुरू की जाए।


feature-top