हमारे समर्थन के बिना मुंबई का मेयर नहीं चुना जाएगा – NCP नेता नवाब मलिक

feature-top

महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव नजदीक हैं। इसी को लेकर अजित पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि मुंबई में NCP का ही महापौर बनेगा और उनकी पार्टी के समर्थन के बिना मुंबई का मेयर नहीं चुना जा सकेगा।

नवाब मलिक ने कहा, “तीन साल बाद आज प्रेस से बातचीत हो रही है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बीएमसी चुनाव को ध्यान में रखकर की गई है। हम मुंबई में 94 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। एक सीट पर उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया है। हमारे उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या अधिक है और सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व है।

 उन्होंने आगे कहा, “हमने सभी धर्मों के लोगों को टिकट दिया है—मुस्लिम, ईसाई सहित हर समुदाय के उम्मीदवार मैदान में हैं। कुछ लोग उत्तर भारतीयों को केवल अपना वोट बैंक मानते हैं, लेकिन हमारी पार्टी ने हर भाषा और हर वर्ग के लोगों को मौका दिया है।”


feature-top