उत्तरप्रदेश : भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन

feature-top

बरेली मे बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आज निधन हो गया। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और फरीदपुर विधानसभा इलाके से बीजेपी के दूसरी बार निर्वाचित विधायक श्याम बिहारी लाल की बरेली के सर्किट हाउस में अचानक ही तबीयत खराब हो गई।

उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत पर तुरंत ही बरेली के मेडिसिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।


feature-top