- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर : शक्ति सदन के लिए जारी विज्ञापन निरस्त
बिलासपुर : शक्ति सदन के लिए जारी विज्ञापन निरस्त
02 Jan 2026
, by: Prakash
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शक्ति सदन संचालन के लिए जारी विज्ञापन की सूचना निरस्त कर दी गई है। विभाग के डीपीओ श्री सुरेश सिंह ने बताया की योजना के संचालन के लिए सेवा प्रदाता चयन हेतु विभाग द्वारा 29 दिसंबर 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था।
विज्ञापन के अनुसार आवेदन लेने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई थी । जिसे अब एक आदेश जारी कर निरस्त कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अब ऑनलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किया जाएगा। जिसकी सूचना एवं प्रक्रिया बाद में अलग से जारी की जाएगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
