104 बार हाईकोर्ट से अनुमति, सत्ता बदली तो होगा हिसाब : सुवेंदु अधिकारी

feature-top

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक कार्यक्रम के लिए उन्हें 104 बार हाईकोर्ट से अनुमति लेनी पड़ी, यह उनका 104वां कार्यक्रम है।

सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि अप्रैल के बाद सत्ता बदलेगी और तृणमूल कांग्रेस विपक्ष में बैठी नजर आएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC सरकार न सिर्फ राजनीतिक बल्कि धार्मिक कार्यक्रमों को भी रोक रही है।

दुर्गा पूजा, काली पूजा, राम नवमी और हनुमान जयंती जैसे आयोजनों को अनुमति नहीं दी जाती। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वह भगवान में विश्वास रखते हैं और जो जैसा करेगा, उसे वैसा ही फल मिलेगा।


feature-top