फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्ट पर महबूबा मुफ्ती फिर चर्चा में

feature-top

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्ट साझा की है। उन्होंने फिलिस्तीन का झंडा पोस्ट करते हुए नारा लिखा— “फ्रॉम द रिवर टू द सी, पैलेस्टाइन विल बी फ्री।

यह पोस्ट ऐसे समय सामने आई है, जब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक स्थानीय क्रिकेटर को मैच के दौरान अपनी कैप पर फिलिस्तीन का झंडा दिखाने के मामले में समन भेजा है।

महबूबा मुफ्ती द्वारा इस्तेमाल किए गए नारे का अर्थ जॉर्डन नदी से भूमध्य सागर तक एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राष्ट्र की मांग से जुड़ा है। वहीं, इजरायल समर्थकों का कहना है कि यह नारा उसके अस्तित्व को नकारता है और अक्सर कट्टरपंथी फिलिस्तीनी समूहों द्वारा इस्तेमाल किया जाता रहा है।


feature-top