बल्लारी हिंसा मामले में CM सिद्धारमैया ने एसपी को निलंबित किया

feature-top

कर्नाटक के बल्लारी में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच एक पोस्टर लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

दोनों ओर से पथराव हुआ, बोतलें फेंकी गई, नारे लगाए गए। झगड़े के दौरान गोलियां भी चलाई गईं। गोली लगने से राजशेखर नाम के कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई।

अब इस मामले में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बड़ा एक्शन लिया है। बल्लारी संघर्ष मामले में सरकार ने जिला SP पवन निज्जुर को सस्पेंड कर दिया है।


feature-top