बीजापुर में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो माओवादी ढेर

feature-top

बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डीआरजी की टीम अभियान पर निकली थी।

इस दौरान सुबह करीब 5 बजे से डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं।

चूंकि अभियान अभी भी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारियां साझा नहीं की जा रही हैं, ताकि ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


feature-top