अजित पवार ने अपनी ही सहयोगी पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

feature-top

महाराष्ट्र विधानसभा में महायुति के साथ रहने वाली अजित पवार की एनसीपी, पिंपरी-चिंचवड़ के निकाय चुनाव में महायुति से अलग होकर चुनाव लड़ रही है। इस बीच अजित पवार ने  राज्य की राजनीति में ' बम' फोड़ दिया है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपनी ही सहयोगी पार्टी भाजपा के खिलाफ सीधा युद्ध छेड़ दिया है।

पिंपरी-चिंचवड़ की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजित पवार जिस अंदाज में बरसे, उसने महायुति (BJP-NCP-Sena) के भविष्य पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।


feature-top