धर्मशाला में छात्रा की मौत के मामले का यूजीसी ने लिया संज्ञान

feature-top

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने धर्मशाला के एक सरकारी डिग्री कॉलेज में छात्रा की आत्महत्या के मामले पर संज्ञान लिया है। यूजीसी ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है।

आयोग ने आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यूजीसी ने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।


feature-top