बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का दिया निर्देश

feature-top

आईपीएल से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है।

मुस्तफिजुर को केकेआर द्वारा खरीदे जाने के बाद टीम मालिक शाहरुख खान की आलोचना तेज हो गई थी। देश में चल रहे मौजूदा हालात को देखते हुए बीसीसीआई ने इस मामले में हस्तक्षेप किया।

बीसीसीआई ने साफ किया है कि केकेआर अगर किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करता है, तो उसे इसकी अनुमति दी जाएगी। इस फैसले के बाद आईपीएल में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।


feature-top