RSS को BJP की नजर से देखना बड़ी भूल : मोहन भागवत

feature-top

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि संघ को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नजरिये से समझने की कोशिश करना एक बड़ी भूल होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि RSS एक विशिष्ट संगठन है, जिसका गठन न तो किसी प्रतिक्रिया में हुआ और न ही किसी के विरोध में।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में संघ के शताब्दी वर्ष से जुड़े आयोजनों के तहत आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि RSS को केवल राजनीतिक चश्मे से देखना उचित नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि संघ कोई अर्धसैनिक या पैरामिलिट्री संगठन नहीं है। भागवत ने कहा, “अगर आप BJP को देखकर संघ को समझने की कोशिश करेंगे, तो यह एक बड़ी गलती होगी। इसी तरह यदि संघ को विद्या भारती या अन्य अनुषांगिक संगठनों के माध्यम से समझने की कोशिश की जाए, तो भी वही भूल दोहराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि RSS का उद्देश्य समाज को जोड़ना, राष्ट्र निर्माण में योगदान देना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। संघ की कार्यप्रणाली और विचारधारा स्वतंत्र है और उसका दायरा राजनीति से कहीं व्यापक है।


feature-top