राजनांदगांव में संदिग्ध हालात में नर तेंदुए की मौत

feature-top

राजनांदगांव के ग्राम शिवपुरी के पास चंदिया पहाड़ क्षेत्र में एक नर तेंदुए का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी, बायोलॉजिस्ट और पशु विभाग के चिकित्सक मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए के दाहिने कंधे में फ्रैक्चर पाए जाने की पुष्टि हुई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए तेंदुए के आंतरिक अंगों को वेटनरी कॉलेज अंजोरा भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना बीते कल की है। मामला मोहारा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। वन विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।


feature-top