अजित पवार के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

feature-top

महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम में भ्रष्टाचार और कर्ज के आरोपों पर भाजपा ने कड़ा जवाब दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा कि आरोप लगाने से पहले अजित पवार को आत्ममंथन करना चाहिए।

चव्हाण ने सवाल उठाया कि पवार किस पार्टी पर निशाना साध रहे हैं—क्या वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की बात कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि अगर भाजपा भी आरोप-प्रत्यारोप शुरू करे, तो अजित पवार के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने इसे नगर निगम चुनावों से जोड़ते हुए राजनीतिक उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) गठबंधन की मजबूती से विपक्ष लगभग मैदान से बाहर है।


feature-top