तेलंगाना : मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर देवा बारसे ने 20 साथियों के साथ किया सरेंडर

feature-top

नक्सली संगठन को एक के बाद एक बड़े झटके लगते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर और स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (SZCM) देवा बारसे ने आत्मसमर्पण कर दिया है। देवा बारसे ने अपने 20 साथियों के साथ हैदराबाद में तेलंगाना पुलिस के सामने हथियार डाल दिए।

इस दौरान नक्सलियों ने बड़ी संख्या में हथियार और नकदी भी पुलिस को सौंपी है। पुलिस के अनुसार, देवा बारसे नक्सल संगठन की बटालियन नंबर-1 का कमांडर था और कई बड़ी नक्सली वारदातों में उसकी अहम भूमिका रही है। देवा अपने साथियों के साथ पहले तेलंगाना के मुलुगु जिले पहुंचा, जहां से पुलिस उसे हैदराबाद लेकर गई।

हैदराबाद में तेलंगाना पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बड़ी कामयाबी की जानकारी दी गई। अधिकारियों का कहना है कि देवा बारसे का सरेंडर नक्सली नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है।


feature-top