बीएमसी चुनाव से पहले ठाकरे बंधुओं का सरकार पर संयुक्त हमला

feature-top

मुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर सत्ताधारी गठबंधन और चुनावी प्रक्रिया पर तीखा हमला बोला।

दोनों नेताओं ने जल्द ही संयुक्त चुनावी घोषणा पत्र जारी करने की घोषणा की है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब यह लोकतंत्र नहीं बल्कि झुंडशाही बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले वोट चोरी होते थे, अब उम्मीदवार चुराए जा रहे हैं।

चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों के कॉल रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि पौराणिक उपलब्धियों की बात की जाती है, लेकिन वर्षों बाद भी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा सामने नहीं आई। ठाकरे बंधुओं की इस एकजुटता को बीएमसी चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।


feature-top