कांग्रेस को राम नाम से आपत्ति इसलिए वीबी-जी राम जी योजना का कर रही विरोध : गिरिराज सिंह

feature-top

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वीबी-जी राम जी योजना के विरोध को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बेगूसराय में उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस योजना का विरोध इसलिए कर रही है क्योंकि इसमें भगवान राम का नाम जुड़ा है।

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को न तो रोजगार की चिंता है और न ही गरीब–वंचित वर्गों के कल्याण की, बल्कि उन्हें केवल राम नाम से समस्या है।

उन्होंने बताया कि वीबी-जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण रोजगार दिवसों को 100 से बढ़ाकर 125 किया जाएगा।

साथ ही दावा किया कि यूपीए सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में रोजगार दिवस बढ़ाने पर कभी ध्यान नहीं दिया।


feature-top