विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में सख्ती, खुद को उम्मीदवार घोषित न करें: केसी वेणुगोपाल

feature-top

विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस संगठन में अनुशासन को लेकर बड़ा संदेश सामने आया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी नेताओं को अपनी उम्मीदवारी खुद घोषित करने से बचने की नसीहत दी है।

केसी वेणुगोपाल केरल के वायनाड स्थित सुल्तान बाथेरी में आयोजित दो दिवसीय नेतृत्व शिविर ‘लक्ष्य 2026’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने साफ कहा कि उम्मीदवारों की घोषणा का अधिकार केवल पार्टी नेतृत्व का है और नेताओं को उसके फैसले का इंतजार करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि नेता अपनी मांगें और विचार पार्टी नेतृत्व के सामने रख सकते हैं, लेकिन उम्मीदवारी से जुड़ी चर्चाएं सार्वजनिक मंचों पर नहीं होनी चाहिए। वेणुगोपाल ने कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ, सीपीआई(एम) और भाजपा दोनों से मुकाबला करेगा।

साथ ही उन्होंने दावा किया कि हालिया स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस दोनों दलों को प्रभावी चुनौती देने में सक्षम है।


feature-top