उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के काफिले से बाइक टकराई, दो घायल

feature-top

प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा के काफिले से एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हुई, जब गृहमंत्री का काफिला रेस्ट हाउस से बाहर निकल रहा था।

सामने से आ रही बाइक काफिले के वाहन से टकरा गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।

मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने घायल युवकों को तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।


feature-top