SIR को लेकर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

feature-top

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को एक बार फिर पत्र लिखा है।

मुख्यमंत्री ने बंगाल में एसआईआर के दौरान कथित अनियमितताओं, प्रक्रियात्मक उल्लंघनों और प्रशासनिक खामियों पर गंभीर चिंता जताई है।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि मौजूदा एसआईआर प्रक्रिया से समझौता किया गया है और यह लोकतंत्र के मूल ढांचे व संविधान की भावना पर सीधा हमला है। अपने पत्र में उन्होंने मांग की कि इन खामियों को तुरंत दूर किया जाए या इस ‘मनमानी और अनियोजित’ प्रक्रिया को रोका जाए।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि यदि मौजूदा स्वरूप में एसआईआर जारी रहा, तो बड़ी संख्या में मतदाताओं के वोट देने के अधिकार पर असर पड़ेगा, जो लोकतांत्रिक शासन के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ है।


feature-top
feature-top
feature-top