दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से होगा शुरू

feature-top

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र की कार्यवाही आज से शुरू होने जा रही है। विधानसभा का सत्र 5 जनवरी से शुरू होकर 8 जनवरी तक चलेगा। सत्र की शुरुआत सुबह 11:00 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के अभिभाषण से होगा।

इस दौरान सरकार की नीतियों, आगामी योजनाओं और राजधानी से जुड़े प्रमुख मुद्दों का खाका पेश किए जाने की उम्मीद है। दिल्ली सरकार पॉल्यूशन पर चर्चा करेगी साथ ही प्रदूषण और पर्यावरण पर प्रस्ताव लेकर आएगी।

जानकारी के मुताबिक रेखा गुप्ता की सरकार सदन में तीन कैग रिपोर्ट लेकर आएगी। इसमें पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का आवास (शीश महल), दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली सरकार की यूनिवर्सिटीज पर रिपोर्ट आएगी।


feature-top