- Home
- टॉप न्यूज़
- स्त्री को नीचा दिखाने वाला समाज अपने पाप छुपाता है : रोहिणी आचार्य
स्त्री को नीचा दिखाने वाला समाज अपने पाप छुपाता है : रोहिणी आचार्य
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है सावित्रीबाई फुले की जयंती पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया गया उनका विचारोत्तेजक पोस्ट।
रोहिणी आचार्य ने महिलाओं के अधिकार, आत्मसम्मान और सामाजिक सोच पर सवाल उठाते हुए लिखा कि स्त्री को नीचा दिखाकर जो पुरुष खुद को ऊँचा समझता है, वह वास्तव में खड़ा नहीं बल्कि टिका हुआ होता है।
उन्होंने सावित्रीबाई फुले के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि स्त्री को पापी ठहराने वाला समाज, असल में अपने पाप छुपाने की कोशिश करता है। रोहिणी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और महिलाओं के सम्मान व समानता की बहस को एक बार फिर केंद्र में ले आया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
