रूसी तेल पर भारत को ट्रंप की चेतावनी, टैरिफ बढ़ाने की दी धमकी

feature-top

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अगर भारत ने “रूसी तेल मुद्दे” पर अमेरिका की मदद नहीं की, तो भारतीय आयात पर मौजूदा टैरिफ और बढ़ाए जा सकते हैं।

ट्रंप ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “भारत मुझे खुश करना चाहता था। मोदी बहुत अच्छे आदमी हैं और उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं हूं। मेरे लिए खुश होना ज़रूरी था। हम भारत पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं। दरअसल, ट्रंप भारत के रूस के साथ तेल व्यापार को लेकर नाराज़गी जता रहे थे।

उनका कहना है कि अमेरिका लंबे समय से भारत के रूस से तेल आयात का विरोध करता रहा है। इसी मुद्दे को आधार बनाकर अगस्त 2025 में भारत पर टैरिफ को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया था।


feature-top