- Home
- टॉप न्यूज़
- मुस्ताफिजुर पर कार्रवाई, हसीना पर चुप्पी? ओवैसी ने सरकार पर दोहरे मापदंड का लगाया आरोप
मुस्ताफिजुर पर कार्रवाई, हसीना पर चुप्पी? ओवैसी ने सरकार पर दोहरे मापदंड का लगाया आरोप
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से जुड़े मामलों को लेकर भारत सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। ओवैसी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान-समर्थित आतंकियों द्वारा पर्यटकों की हत्या के बाद भी भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, लेकिन बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को वापस भेजने का आदेश दे दिया गया।
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने हाल ही में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को निर्देश दिया था कि वह मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज़ करे। यह फैसला पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के बीच लिया गया। इस पूरे मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर समेत कुछ नेताओं ने खेल और राजनीति को अलग रखने की बात कही थी।
वहीं, अब ओवैसी ने सवाल उठाया है कि अगर एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को वापस भेजा जा सकता है, तो फिर विरोध प्रदर्शनों के बीच देश छोड़कर भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के मामले में ऐसा क्यों नहीं किया गया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
