शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, IAS समेत 30 अधिकारियों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने तत्कालीन आबकारी आयुक्त और IAS अधिकारी निरंजन दास की संपत्तियों को कुर्क कर लिया है।

इसके साथ ही घोटाले में शामिल 30 अन्य आबकारी अधिकारियों की कुल 38.21 करोड़ रुपये की संपत्तियां भी अस्थायी रूप से कुर्क की गई हैं। ईडी की जांच में सामने आया है कि कुर्क की गई संपत्तियों में कुल 78 अचल संपत्तियां शामिल हैं, जिनमें आलीशान बंगले, प्रीमियम कॉम्प्लेक्स में फ्लैट, व्यावसायिक दुकानें और बड़ी मात्रा में कृषि भूमि शामिल है। इतना ही नहीं, कार्रवाई के दौरान 197 चल संपत्तियों को भी कुर्क किया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, इस शराब घोटाले के कारण राज्य के खजाने को 2,800 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।


feature-top