बीजापुर : IED विस्फोट में नाबालिग गंभीर रूप से घायल

feature-top

बीजापुर जिले के गंगालूर थाना अंतर्गत ग्राम कोरचोली में एक बार फिर नक्सलियों की नाकाप मंसूबे सामने आये। माओवादियों द्वारा जंगल क्षेत्र में पूर्व से लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से एक नाबालिग ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्राम कोरचोली नदीपारा निवासी ग्रामीण जंगल क्षेत्र लेंड्रा–कोरचोली की ओर गया हुआ था। इसी दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED में विस्फोट हो गया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई।

विस्फोट के तुरंत बाद घायल ग्रामीण को 222 बटालियन केरिपु कैम्प कोरचोली में प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया है।


feature-top