पटाखों का इस्तेमाल करने वाले देशद्रोही : भाजपा नेता मेनका गांधी

feature-top

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने दिल्ली प्रदूषण का ठीकरा दिवाली पर हुई आतिशबाजी को बताया है। मेनका गांधी ने कहा कि पराली या गाड़ियों से प्रदूषण की बात झूठी है, क्योंकि दिवाली के तीन दिन पहले तक हवा साफ थी।

उन्होंने ग्रीन पटाखों की इजाजत देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ग्रीन पटाखे नाम की कोई चीज नहीं होती है। भाजपा नेता सवाल किया कि क्या जब भगवान राम और सीता वनवास से वापस आए थे तब क्या आतिशबाजी की गई थी?

उन्होंने पटाखा जलाने वालों के लिए देशद्रोही शब्द का इस्तेमाल किया। मेनका गांधी ने कहा, 'जो लोग पटाखे इस्तेमाल करते हैं वे 'देशद्रोही' हैं। इसे लेकर मेरे मन में कोई अन्य शब्द नहीं हैं।'


feature-top