सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत

feature-top

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बीती रात अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि, उन्हें सांस लेने में बेचैनी महसूस हो रही थी।

डॉक्टरों ने बताया कि, ठंड और बढ़ते प्रदूषण के स्तर के संयुक्त प्रभाव के कारण उन्हें यह समस्या हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी, जिस वजह से उन्हें भर्ती किया गया है।

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी पूरी निगरानी कर रही है। फिलहाल, उनकी हालत ठीक है और उन्हें चेस्ट रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है।


feature-top