- Home
- टॉप न्यूज़
- सेंट्रल जेल में कवासी लखमा से मिले भूपेश बघेल
सेंट्रल जेल में कवासी लखमा से मिले भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेंट्रल जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने BJP और केंद्रीय एजेंसियों पर तीखा हमला बोला। भूपेश बघेल ने कहा कि आज BJP के मंत्री और नेता गलती से सच बोल रहे हैं।
निर्दोष कवासी लखमा को एक साल से ED और EOW ने जेल में बंद कर रखा है, जबकि BJP के नेता भी यह मान रहे हैं कि वह निर्दोष हैं। भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि अगर लखमा निर्दोष हैं तो फिर कार्रवाई क्यों हुई? FIR क्यों दर्ज की गई?”
बघेल ने कहा कि BJP यह कहती है कि बेटे को छुड़ा लिया गया। मेरा बस चलता तो वह जेल क्यों जाता। ED ने अब तक कवासी लखमा की ओर से दिए गए जवाब पर रिप्लाई फाइल ही नहीं किया है। BJP के लोग घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
