आरएसएस देश के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा: प्रियांक खरगे

feature-top

कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोलते हुए उसे देश के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाने के कारण ही उनके खिलाफ कानूनी मामले दर्ज कराए जा रहे हैं।

प्रियांक खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अखबार में प्रकाशित खबर साझा की, जिसमें बताया गया था कि आरएसएस के एक सदस्य द्वारा दायर मानहानि मामले में एक विशेष अदालत ने उन्हें और कर्नाटक सरकार के मंत्री दिनेश गुंडू राव को नोटिस जारी किया है।

अपने पोस्ट में प्रियांक खरगे ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि संगठन अपने स्वयंसेवकों के चंदे से संचालित होता है।

इस दावे पर सवाल उठाते हुए खरगे ने संगठन से स्पष्ट और पारदर्शी जानकारी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं है और किसी भी संगठन को सार्वजनिक जवाबदेही से बचने का अधिकार नहीं है।


feature-top