आवारा कुत्तों पर याचिकाओं की भरमार, सुप्रीम कोर्ट ने जताई हैरानी

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों में लगातार दाखिल हो रही याचिकाओं पर हैरानी जताई है। सुनवाई के दौरान जस्टिस संदीप मेहता ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इंसानों से संबंधित मामलों में भी आमतौर पर इतनी बड़ी संख्या में अंतरिम आवेदन नहीं आते, जितने कुत्तों के मुद्दे पर आ रहे हैं।

यह टिप्पणी जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने उस समय की, जब दो वकीलों ने आवारा कुत्तों से संबंधित मामला अदालत के समक्ष उठाया। एक वकील ने बताया कि उन्होंने इस मामले में अंतरिम आवेदन दाखिल किया है।

इस पर जस्टिस मेहता ने कहा कि इंसानों के मामलों में भी इतनी याचिकाएं आमतौर पर देखने को नहीं मिलतीं। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस संवेदनशील मुद्दे पर सभी पक्षकारों को पूरा अवसर दिया जाएगा और  सभी की दलीलें सुनी जाएंगी।

सुप्रीम कोर्ट के इस रुख से यह संकेत मिलता है कि अदालत आवारा कुत्तों के मुद्दे पर संतुलित और समग्र निर्णय की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है।


feature-top