- Home
- टॉप न्यूज़
- पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर मचा सियासी घमासान
पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर मचा सियासी घमासान
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए चव्हाण ने सवाल उठाया कि क्या भारत में भी ऐसा हो सकता है और क्या अमेरिका हमारे प्रधानमंत्री का अपहरण कर सकता है?
अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अब तो दोनों देशों के बीच व्यापार लगभग बंद है, सवाल यह है कि वेनेजुएला जैसा घटनाक्रम कहीं भारत में न दोहराया जाए। उनके इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे भारत-विरोधी व बेतुका करार दिया है।
चौतरफा आलोचना के बाद पृथ्वीराज चव्हाण ने सफाई देते हुए कहा कि उनका बयान अमेरिका की नीतियों पर सवाल उठाने के लिए था। उन्होंने कहा कि किसी चुने हुए राष्ट्रपति को गिरफ्तार करना संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।
साथ ही ट्रंप द्वारा अन्य देशों को दी जा रही धमकियों का जिक्र करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वैश्विक व्यवस्था कमजोर हुई, तो किसी भी देश के साथ कुछ भी हो सकता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
