- Home
- टॉप न्यूज़
- हराम का पैसा मिले तो शौचालय बनवाओ’ : असदुद्दीन ओवैसी
हराम का पैसा मिले तो शौचालय बनवाओ’ : असदुद्दीन ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लातूर नगर निगम चुनाव की रैली में विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अगर राजनीतिक दल पैसा बांटते हैं तो मतदाता उसे ले लें और अगर वह पैसा ‘हराम’ लगता है तो उससे शौचालय बनवा दें।
ओवैसी ने आरोप लगाया कि एआईएमआईएम के मैदान में उतरते ही प्रतिद्वंद्वी दलों ने नकद बांटना शुरू किया। उन्होंने मोदी सरकार की विदेश नीति पर भी हमला बोला और वक्फ (संशोधन) अधिनियम की आलोचना की।
ओवैसी ने मुसलमानों से मजबूत राजनीतिक नेतृत्व खड़ा करने की अपील करते हुए कहा कि दलित और मुसलमान बड़ी गरीब आबादी हैं, लेकिन विकास अब तक उनके इलाकों तक नहीं पहुंचा। उन्होंने भाजपा पर किसान संकट, बेरोजगारी और ‘लव जिहाद’ जैसे मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
