सुकमा : 26 हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 64 लाख का था इनाम

feature-top

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा क्षेत्र में कुल 26 हार्डकोर सक्रिय नक्सलियों, जिनमें 7 महिलाएं शामिल हैं, ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। इन सभी नक्सलियों पर शासन द्वारा कुल 64 लाख रुपये की इनामी राशि घोषित थी।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली माड़ डिविजन, पीएलजीए और जिले के अलग–अलग क्षेत्रों में सक्रिय थे। ये नक्सली सुकमा, उड़ीसा और माड़ क्षेत्र में हुई कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को राज्य शासन की पुनर्वास नीति का पूरा लाभ दिया जाएगा, ताकि वे मुख्यधारा से जुड़ सकें।

एसपी ने अभी भी जंगलों में सक्रिय नक्सलियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने की अपील भी की है।


feature-top