- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ : SIR में 10 लाख से ज्यादा महिलाओं के नाम कटे, 22 जनवरी तक दावा-आपत्ति का मौका
छत्तीसगढ़ : SIR में 10 लाख से ज्यादा महिलाओं के नाम कटे, 22 जनवरी तक दावा-आपत्ति का मौका
07 Jan 2026
, by: Prakash
छत्तीसगढ़ में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। 27 लाख 50 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। हटाए गए नामों में शिफ्ट होने, मृत्यु और डुप्लीकेट प्रविष्टियों जैसे कारण शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार इनमें 10 लाख से अधिक महिलाएं शामिल हैं। अकेले रायपुर जिले में यह संख्या लगभग 1 लाख बताई जा रही है।
अब जिन महिलाओं और अन्य मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं, उन्हें दोबारा नाम जुड़वाने के लिए जोन कार्यालयों के चक्कर लगाने होंगे। मतदाता अपनी दावा-आपत्ति 22 जनवरी 2026 तक दर्ज करा सकते हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
