- Home
- टॉप न्यूज़
- ट्रंप के टैरिफ मुद्दे पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला
ट्रंप के टैरिफ मुद्दे पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय दबाव के सामने झुक जाते हैं और इस मामले में उन्होंने उनके नेतृत्व की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की।
राहुल गांधी की यह टिप्पणी डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें ट्रंप ने रिपब्लिकन सांसदों की बैठक में दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने आए थे और कहा था—“सर, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं?” इस बयान का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वे अब भाजपा-आरएसएस के नेताओं को अच्छी तरह समझ चुके हैं।
उन्होंने कहा कि थोड़ा सा दबाव और हल्का सा धक्का देते ही ये लोग डर के मारे पीछे हट जाते हैं। राहुल गांधी ने आगे आरोप लगाया कि जैसे ही ट्रंप की ओर से संकेत मिला, भारत सरकार ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ट्रंप के इशारे पर प्रधानमंत्री मोदी ने फोन उठा लिया और बिना सवाल किए उनके निर्देशों का पालन किया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
