BMC चुनाव: अजित पवार की NCP का ‘आपली मुंबई’ मेनिफेस्टो जारी

feature-top

बीएमसी चुनाव को लेकर अजित पवार की एनसीपी ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया है। पार्टी ने मुंबई को वर्ल्ड-क्लास, समावेशी और खुशहाल शहर बनाने का संकल्प दोहराया है। एनसीपी का कहना है कि ‘मुंबई सिर्फ़ शहर नहीं, मुंबईकरों के सपनों की पहचान है’।

‘आपली मुंबई–सबके लिए मुंबई’ के विज़न के तहत गरीब, मिडिल क्लास और अमीर—सबको बराबर मौके देने का वादा किया गया है। मेनिफेस्टो में 5 साल में 500 किमी नई सड़कों, स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम, CCTV और Wi-Fi विस्तार, 24x7 साफ पानी, झुग्गियों में मुफ्त पानी, ज़ीरो वेस्ट पॉलिसी और नदी-नालों की सफ़ाई जैसे बड़े वादे शामिल हैं।

स्वास्थ्य में हर वार्ड में एडवांस्ड PHC, मुफ़्त चेकअप, टेली-कंसल्टिंग और मेंटल हेल्थ सेवाओं पर ज़ोर दिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल क्लासरूम, स्मार्ट स्कूल, करियर गाइडेंस, स्किल और वोकेशनल ट्रेनिंग की घोषणा की गई है। एनसीपी ने कहा कि शिव-शाह-फुले-अंबेडकर की प्रगतिशील विरासत के साथ मुंबई के विकास और सोशल हार्मनी को मज़बूत किया जाएगा।


feature-top