- Home
- टॉप न्यूज़
- भारतीय निशानेबाज अंगद बाजवा ने ली कनाडा की नागरिकता
भारतीय निशानेबाज अंगद बाजवा ने ली कनाडा की नागरिकता
एशियन गेम्स 2023 में भारत को पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक दिलाने वाले शॉटगन निशानेबाज अंगद वीर सिंह बाजवा ने कनाडा की नागरिकता ले ली है। अब वह आगामी एशियन गेम्स में कनाडा का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।
इसकी जानकारी अंगद ने सोशल मीडिया के जरिए दी। अंगद ने अपने फैसले का कारण नहीं बताया है। उनका पूरा परिवार कनाडा में ही रहता है। अंगद के पिता गुरपाल हॉस्पिटैलिटी का बिजनेस चलाते हैं।
एनआरएआई के सेक्रेटरी जनरल पवन सिंह ने ट्रिब्यून को बताया, 'हां, हमें उनका एनओसी मांगने वाला आवेदन मिला था। हम उन्हें रोक नहीं सकते, क्योंकि इस देश में पसंद की आजादी है, इसलिए हमने उन्हें एनओसी जारी कर दिया है।
उन्होंने आगे कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि उनका जाना एनआरएआई फेडरेशन और हमारे देश दोनों के लिए एक बड़ा नुकसान है, लेकिन जैसा कि मैंने कहा, हम उन्हें जाने से रोक नहीं सकते थे। हमारे देश में उनकी कमी को पूरा करने के लिए टैलेंट है।'
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
