नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय छात्रों को अमेरिका की चेतावनी

feature-top

अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को लेकर अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी जारी की। दूतावास ने कहा कि किसी भी तरह के नियम उल्लंघन पर छात्रों को उनके देश से निकाला जा सकता है।

अमेरिकी दूतावास ने स्पष्ट कहा कि अमेरिकी वीजा कोई अधिकार नहीं, बल्कि एक विशेष सुविधा है और वहां रहते हुए कानून तोड़ने पर गंभीर नतीजे हो सकते हैं। अमेरिकी दूतावास ने कहा अमेरिकी कानून तोड़ने से आपके छात्र वीजा पर गंभीर असर पड़ सकता है।

अगर आप गिरफ्तार होते हैं या किसी कानून का उल्लंघन करते हैं, तो आपका वीजा रद्द किया जा सकता है, आपको निर्वासित (डिपोर्ट) किया जा सकता है और भविष्य में अमेरिकी वीजा मिलने से रोका जा सकता है।

नियमों का पालन करें और अपनी यात्रा को खतरे में न डालें। अमेरिकी वीजा एक सुविधा है, अधिकार नहीं।


feature-top