जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

feature-top

जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ बिलावर क्षेत्र के कमाद नाला इलाके में चल रही है।

पुलिस को इलाके में आतंकी हलचल की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एसओजी (SOG) टीम ने पूरे क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

इसी दौरान छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया।


feature-top