दिल्ली: जामा मस्जिद के आसपास अवैध अतिक्रमण को लेकर होगा सर्वे

feature-top

दिल्ली हाई कोर्ट ने राजधानी स्थित शाही जामा मस्जिद के आसपास मौजूद एमसीडी पार्क और संभावित अवैध अतिक्रमणों को लेकर सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।

अदालत ने नगर निगम दिल्ली (MCD) को दो महीने के भीतर सर्वे पूरा करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि सर्वे के दौरान कोई अवैध निर्माण या अतिक्रमण पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए।

यह आदेश हाई कोर्ट ने एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई के दौरान पारित किया। यह याचिका फरहत हसन नामक व्यक्ति द्वारा दायर की गई थी, जिसमें जामा मस्जिद के आसपास से अतिक्रमण हटाने के लिए अदालत से हस्तक्षेप की मांग की गई थी।


feature-top