लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। यह मामला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी से जुड़ा है।

आरोप है कि नेहा सिंह राठौर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी को निशाना बनाया था।

यह टिप्पणी पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या की घटना के संदर्भ में की गई थी। न्यायमूर्ति जे.के. महेश्वरी और न्यायमूर्ति अतुल एस. चंदुरकर की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार और मामले के शिकायतकर्ता को नोटिस जारी करते हुए कहा कि अगली सुनवाई तक नेहा सिंह राठौर के खिलाफ कोई भी दमनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि नेहा सिंह राठौर जांच अधिकारी के समक्ष पेश हों और जांच में पूरा सहयोग करें।


feature-top