सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे पर मंत्री रामविचार नेताम का तंज

feature-top

सरकार द्वारा मजदूरों के हित में संचालित मनरेगा योजना को बदलकर अब VB-G RAM G (विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन के लिए गारंटी) किए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।

कांग्रेस इस बदलाव का देशभर में विरोध कर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। सचिन पायलट के दौरे को लेकर मंत्री रामविचार नेताम ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस विपक्ष में है, इसलिए उन्हें बैठक करने का अधिकार है, लेकिन पार्टी इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है, जिसमें वह सफल नहीं होगी।

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि सचिन पायलट सैर-सपाटा कर के चले जाएंगे और यदि ईंधन की कमी होगी तो उसे भरवाकर चले जाएंगे। मंत्री रामविचार नेताम ने आगे कहा कि VB-G RAM G योजना से श्रमिक वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा।

जिन कार्यों को पहले मनरेगा में शामिल नहीं किया जा पाता था, उन्हें अब इस नई योजना के तहत जोड़ा गया है। सरकार पूरी कार्ययोजना और स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ इस योजना को लागू कर रही है।


feature-top