फैज-ए-इलाही मस्जिद हिंसा मामले में सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी तलब होंगे

feature-top

दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई झड़पों और पत्थरबाज़ी के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी जांच के दायरे में आ गए हैं। दिल्ली पुलिस नदवी को जांच में शामिल होने के लिए समन भेजेगी, जिसमें पहले ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसी ने बताया कि हिंसा से पहले नदवी मौके पर मौजूद थे, और दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों के बार-बार कहने के बावजूद वह वहीं आसपास रहे।

"शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि वह वहां मौजूद था, लेकिन जब तोड़फोड़ शुरू हुई, तब तक वह वहां से जा चुका था। इसकी जांच की जा रही है," जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (सेंट्रल रेंज) मधुर वर्मा ने बताया।


feature-top